नई दिल्ली, फरवरी 11 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सेहत सुधारने के लिए सप्लीमेंट्स और महंगे डाइट प्लान्स पर निर्भर हो जाते हैं, जबकि समाधान अक्सर हमारी रोज की थाली में ही मौजूद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, हर फल का असर एक जैसा नहीं होता और हर हेल्थ प्रॉब्लम के लिए सही फल चुनना बेहद जरूरी है। आयरन की कमी, डायबिटीज, हार्मोनल इम्बैलेंस, फैटी लिवर या हाई ब्लड प्रेशर- हर स्थिति में कुछ खास फल शरीर को नेचुरली सपोर्ट करते हैं। जरूरत है तो बस सही जानकारी और संतुलन की, ताकि फल सच में दवा की तरह काम कर सकें, ना कि शुगर स्पाइक की वजह बनें।आयरन की कमी में क्या खाएं? अगर शरीर में आयरन की कमी है, तो बेर (Indian Jujube) एक बेहतरीन विकल्प है। लीमा महाजन के अनुसार, बेर में अन्य फलों की तुलना में आयरन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है और यह...