हाथरस, मई 16 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने बुधवार को हाथरस में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा से भेंट कर बताया कि उसकी बेटियों को अपहरण कर बेचने दुष्कर्म करने के मामले को पुलिस ने मामूली धाराओ में दर्ज कर लिया। एसपी ने प्रकरण की जांच के लिए मामला स्थानीय कोतवाली भेजा है। पीड़ित ने एसपी को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि 12 फरवरी को उसकी दो पुत्रियों का अपहरण जलाली अलीगढ़ निवासी नामजद युवक कर ले गए। अपहरण के बाद उसकी बेटियों को बेच दिया गया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप लगाया गया कि जब वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो उसकी रिपोर्ट को मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया। एसपी से आग्रह किया गया है कि उसकी रिपोर्ट को सही धाराओं में दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए ।इधर कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.