सीतापुर, फरवरी 14 -- सीतापुर, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बीहटगौड में वार्षिकोत्सव मनाया गया। साथ ही कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश गौतम ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिसके बाद विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य का निर्धारण कर सतत प्रयास करना चाहिए। दृढ़ संकल्प व सही दिशा ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इसके बाद उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान संजीव, राजेंद्र, बृजेंद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.