बेगुसराय, फरवरी 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। तंबाकू-शराब से दूरी, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कैंसर के खतरे को कम करती है। यह बात सीएस डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को सदर अस्पताल में कहीं। वे विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल की ओर से निकाली गयी जागरूकता रैली का हरी झंडी देकर रवाना करने के बाद बोल रहे थे। सीएस ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस समाज को यह याद दिलाता है कि सामूहिक प्रयास, विज्ञान और मानवता के साथ मिलकर ही इस बीमारी से जंग जीती जा सकती है। सिविल सर्जन ने कहा कि हर साल चार फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस लोगों को यह समझाने का प्रयास करता है कि सही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और शुरुआती पहचान से कैंसर पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और समान इलाज के अधिकार पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.