लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बेवजह और कॉमयूनिटी- द यूथ कलेक्टिव की ओर से संवाद सही और गलत से परे: युवा नेतृत्व बदल रहा है दुनिया की तस्वीर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गोमती नगर के होटल में किया गया। संवाद में युवा नेताओं, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया। जहां इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे युवा-केंद्रित विकास को एक मुख्यधारा की पद्धति बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत एक नाटक से हुई, जिसे बेवजह पाठशाला, खरगापुर के बच्चों ने तैयार किया था। शुरुआत बेवजह सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत एक लोककथा आधारित नाटक सिंघ से डर से हुई। यह नाटक एक ऐसे राजा की कहानी है जो स्वयं को अत्यंत सुंदर, शक्तिशाली और प्रभावशाली मानता है, किंतु उसके जीवन में एक ऐसा रहस्य है जिसे वह किसी के सामने प्रकट नहीं करना चाहता। उसके सिर पर...