साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- साहिबगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के पंडित दीनदयाल नगर भवन में रविवार को जिलास्तरीय सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एनएचएम के राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकाई मिंज, राज्य परामर्श मीडिया पदाधिकारी अजय शर्मा, राज्य बीसीआरसी के डॉक्टर मनीर अहमद व साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पौधों में जल अर्पित कर किया। सहिया सम्मेलन का उद्देश्य गांव में सरकार के स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर काम करने वाले सहिया की भूमिका एवं गांव में अंध विश्वास व झाड़फूंक के चक्कर में आने वाले मरीजों के लिए संदेश देना था। उन्होंने कहा कि सहिया गांव की डॉक्टर हैं। सरकार की जो भी योजनाएं चलती हैं, उसमें सहिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सहिया बुखार जांच से लेकर गर्भवती महिलाओं की प्रसव...