बस्ती, मार्च 11 -- मुंडेरवा। थानाक्षेत्र के सहिया बहिया स्थित भद्रकाली माता मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीदेवी भागवत कथा एवं रासलीला का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा। इसी दिन शाम तीन बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी श्याम दास ने बताया कि रविवार को 1001 महिलाओं-कन्याओं ने देवरिया से कलश यात्रा निकाला जो मंदिर से होकर देवरिया माफी शिव मंदिर पहुचा। यहां से जल भरकर भजन गाते हुए महिलाएं कार्यक्रम स्थल पहुंची। बताया कि यहां रोज दोपहर दो बजे से सायं छह बजे तक कथावाचक पंडित वेदप्रकाश त्रिपाठी भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। रात आठ बजे से मध्यरात्रि तक वृंदावन मथुरा से आए कलाकर संगीतमयी रासलीला का मनोहर सजीव मंचन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...