लोहरदगा, दिसम्बर 10 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को चिकित्सा प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण सहिया और एएनएम को दिया गया। जिसमें मलेरिया से रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना, बुखार, रोगी का रक्त नमूना को 24 घंटे के अंदर लैब में जांच के लिए भेजना, सहिया को रक्त नमूना लेने की विधि बताई गई। साथ ही एएनएम को सभी आरडी के जांच किए रोगी को आनलाइन एंट्री करने की जानकारी दी गई। फाइलेरिया कार्यक्रम 2026 को देखते हुए सभी सहिया को फाइलेरिया रजिस्टर तैयार कर सुचारू रूप से काम करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में रामकुमार महतो, राजेश्वर, ताजे उरांव, सुनीता कुजूर, नीता लकड़ा, सुमंती कुमारी, रुकैया, बिमल आदि कर्मी मौजूद थे।...