लातेहार, मई 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में सहियाओं के बीच एप्रोन का वितरण शनिवार को किया गया है। इसका उद्देश्य सहिया कर्मियों को कार्यस्थल पर अधिक सुरक्षा और पहचान प्रदान करना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक विद्यार्थी ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने सहियाओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि सहियाओं का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। उनके निरंतर प्रयास और कार्यों की सराहना होनी चाहिए। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...