गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गायत्री परिवार, पर्यावरण परिवार, आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और सहिजना छठ पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर शहर के सहिजना दानरो नदी छठ घाट पर 4 जून की शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक रूप से गंगा आरती किया जाएगा। साथ ही उक्त अवसर पर दानरो नदी के जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिये सामूहिक संकल्प भी लिया जायेगा। कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पर्यावरण परिवार के नितिन तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम पांच बजे से होगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.