औरैया, फरवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। सहालग के चलते सोमवार को कस्बे के निचली नहर गंग पुल और रेलवे फाटक पर भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब 12:50 बजे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चारपहिया, दोपहिया, साइकिल सवारों के साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 35 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर पर बना पुल काफी संकरा है, जिससे आम दिनों में भी जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन सहालग में बारातों और अतिरिक्त वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। एक साथ दोनों ओर से वाहन आने पर पुल पर आवागमन पूरी तरह रुक गया और कुछ ही देर में दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। करीब 1:25 बजे यातायात सुचारु हो सका, तब जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.