बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। शादी-विवाह के सीजन में सहालगी के चलते शहर की सड़कों पर बुधवार को देर रात तक जाम का दबाव बना रहा। इस जाम के झाम में शहर के अंदर से लेकर हाइवे तक जाम की स्थिति बनी रही। शादी-ब्याह के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुधवार को पटरी से उतर गई। हाईवे पर विवाह मंडपों के बाहर वाहन खड़े रहने के कारण मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालात ऐसे रहे कि जगह-जगह वाहन रेंगते नजर आए और कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। मरीजों के तीमारदार बेबसी के साथ रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। शहर के अंदर कोताना रोड, भगवान महावीर मार्ग, दिल्ली रोड, मुख्य बाजार से लेकर अन्य मार्गों पर कई इलाके घंटों जाम की चपेट में रहे। जमीनी हकीकत यह है कि रोजाना जाम से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और मरीज स...