आरा, फरवरी 22 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सहार सूर्य मंदिर परिसर में सेवादल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सतगुरु माता सुदिक्षा सविन्दर हरदेव जी महाराज, बैदराबाद अरवल के सेवादल के नेतृत्व में किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर सहार पंचायत के मुखिया बसंत कुमार ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। सफाई अभियान के उपरांत सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सेवादल के सदस्यों ने स्वच्छता, सेवा और समाज निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस मौके पर सेवादल के महात्मा भागीरथ जी, उमेश कुमार, डॉ. मोहन कुमार, अर्जुन कु...