औरैया, फरवरी 13 -- सहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह की मौजूदगी में मंडलीय परामर्शदाता डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी और जिला परामर्शदाता सुनील प्रजापति ने जननी सुरक्षा कक्ष, स्टोर, इमरजेंसी व पैथोलॉजी लैब का जायजा लिया। टीम ने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण और मरीज सुविधाओं की समीक्षा की, जिसमें अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण टीम ने अस्पताल की स्वच्छता, अनुशासन और सेवाओं में सुधार की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग वर्मा, डॉ. नवीन कुमार, शिवेंद्र शुक्ला सहित स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.