आरा, फरवरी 24 -- -बीईओ कुमार गौरव ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के विभिन्न संकुल क्षेत्रों में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोरन डिहरी में प्रधानाध्यापिका अंकिता राय की अध्यक्षता में संचालित हो रहा है, जिसमें कुल आठ विद्यालयों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में ट्रेनर दीपक शर्मा की ओर से विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका, दायित्व एवं विद्यालय प्रबंधन में उसकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान समिति की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण सहार प्रखंड शि...