आरा, फरवरी 22 -- सहार, संवाद सूत्र। आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लगने से सहार क्षेत्र में दिनभर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सोन नदी पुल से लेकर सहार बस स्टैंड और खैरा तक लगभग पांच किलोमीटर लंबा ट्रकों का जाम लगा रहा, जिससे आमजन के साथ-साथ खास लोग भी परेशान दिखे। सहार बस स्टैंड पर जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि छोटी गाड़ियों, ऑटो और निजी वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबी दूरी से यात्रा कर रहे यात्री, स्कूली बच्चे और मरीज कई घंटों तक ट्रकों के बीच फंसे रहे। हालात यह रहे कि सोन नदी पुल के फुटपाथ पर भी ऑटो और छोटे वाहन खड़े नजर आए, जिससे पैदल चलने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शुरू हुआ जाम देर शाम तक बना रहा। सहार से अरवल जाने वाले मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक परेशानी उन स्थानी...