आरा, दिसम्बर 16 -- -बिना कार्य किए ही मनरेगा से पैसा उगाही और एफसीआई गोदाम से चावल कम मिलने का उठा मुद्दा सहार, संवाद सूत्र। सहार में मंगलवार को बीडीसी की बैठक हुई। प्रखंड मुख्यालय के मिट्टी जांच केंद्र परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रियरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने की और संचालन बीडीओ जनार्दन तिवारी ने किया। बैठक में सहार एफसीआई गोदाम से बोरे मे चावल कम मिलने व बिना कार्य मनरेगा से करोड़ों रुपए उगाही का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक में पंचायत समिति सदस्य बरूहीं अजय कुमार सिंह की ओर से सहार में एफसीआई गोदाम से बोरा में राशन कम होने का मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने चर्चा करते हुए बताया कि गोदाम से मिलने वाले चावल के बोरे मे 50 किलो की जगह 40-45 किलो ही रहता है। इस कारण उपभोक्ताओं को डीलर द्वारा भी कम राशन दिया जाता है। वहीं...