आरा, दिसम्बर 3 -- लंबित कार्यों के लिए स्पष्टीकरण मांगा सहार, संवाद सूत्र। सहार में डीडीसी गुंजन सिंह बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित मिट्टी जांच केंद्र सभागार में प्रखंड पदाधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान डीडीसी प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखियों से उनकी पंचायतों में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत हुईं। साथ ही आगामी समय में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सुझाव मांगा। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे नल जल योजना की स्थिति, सोलर लाइट, मनरेगा, स्वच्छता, आंगनबाड़ी केंद्रों जैसी महत्वपूर्ण जगहों के विकास कार्य व अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। डीडीसी ने अधिकारियों को अधूरे विकासात्मक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और लंबित कार्यों पर स्पष्टीकरण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.