आरा, दिसम्बर 17 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मनरेगा योजना से नवनिर्मित जीविका भवन सह दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सहार बीडीओ जनार्दन तिवारी, प्रखंड प्रमुख गुड्डू कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार तथा क्लस्टर लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष फूलवासो देवी और अंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि दीदी अधिकार केंद्र का मुख्य उद्देश्य जीविका परिवार से जुड़ी दीदियों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा करना है। केंद्र के माध्यम से यदि किसी दीदी के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो वे सीधे यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायतों का समाधान संबंधित सभी स्तरों पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर महिलाओं को स्त्री अधिकारों एवं उनके हितों से संबंधित प्रशिक्...