लखनऊ, मार्च 28 -- सहारा इण्डिया कामर्शियल कारपोरेशन ने सीतापुर रोड अल्लू नगर डिगुरिया में जमीन की रजिस्ट्री के समय बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी की थी। जांच के बाद स्टांप चोरी का मामला पकड़ा गया। सहायक आयुक्त स्टांप द्वितीय की कोर्ट में इसका मुकदमा चल रहा था। 24 मार्च 2025 को उन्होंने मामले में आदेश पारित कर दिया है। सहारा ने कुल 7 करोड 20 लाख, 23 हजार 950 रुपए का स्टांप कम जमा किया था। सहायक आयुक्त स्टांप ने अपने आदेश में सहारा को एक महीने के भीतर यह रकम जमा करने कहा है। 12 दिसंबर 2003 से वास्तविक अदायगी की तिथि तक उसे 1.5% प्रतिमाह की दर से ब्याज भी देना होगा। सहायक आयुक्त ने स्टांप चोरी परRs. 1,00,000 जुर्माना भी लगाया है। सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने 12 दिसंबर 2003 को सीतापुर रोड के अल्लू नगर डिगुरिया की 7,20,245. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.