रांची, अगस्त 23 -- सहारा समूह द्वारा 400 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े से जुड़े केस में सीआईडी ने सहारा इंडिया के बोकारो के जोनल मैनेजर सुंदर झा को गिरफ्तार किया। सीआईडी की टीम ने सुंदर को मधुबनी के पंडौल से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे रांची लाया गया। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पूर्व 28 जुलाई को सीआईडी ने इसी केस में रांची के जोनल मैनेजर रहे संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। संजीव की गिरफ्तारी पटना के बाढ़ से हुई थी। सुंदर और संजीव की गिरफ्तारी 30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाने में दर्ज केस में की गई। इस मामले में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (अब मृत), उनकी पत्नी स्वपना रॉय, भाई जयब्रत रॉय, बेटे सुशांतो व सीमांतो रॉय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार पाल, सुंदर झा और संजीव कुमार आरोपी हैं। सहारा समूह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.