वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 23 -- Saharanpur massacre: यूपी के सहारनपुर में भाजपा नेता द्वारा बेटी व बेटों की हत्या के बाद रविवार शाम तीनों बच्चों का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया। दोपहर बाद बच्चों के शव जैसे ही घर पहुंचे तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। चंडीगढ़ में जिंदगी-मौत से जूझ रही बच्चों की मां नेहा की हालत गंभीर है, वह वेंटीलेटर पर सांसें गिन रही है। उधर, आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जेल भेज दिया। सांगाठेड़ा के रहने वाले 42 वर्षीय योगेश रोहिला ने शनिवार दोपहर घर पर पत्नी नेहा (38 वर्षीय), बेटी श्रद्धा (11 वर्षीय), बेटा देवांश (छह वर्षीय) और शिवांश (पांच वर्षीय) को गोली मार दी थी। जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि श्रद्धा की हालत नाजुक बनीं है। रविवार सुबह तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद तीनों श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.