जहानाबाद, दिसम्बर 7 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल साइबर थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कांड सं-05/24 के वादी रसीदपुर निवासी मो आजाद खान के 99998 रुपए की साइबर ठगी कि गई। साइबर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुंसीर आलम ने बताया की राशि के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त सहारनपुर निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं एक मोबाईल जब्त किया गया। इधर, किजर निवासी रौशन कुमार से अवैध साइबर ठगी की गयी होल्ड राशि 29800 रुपए को मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अरवल के आदेशनुसार वादी को रिफन्ड कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.