रुडकी, फरवरी 12 -- ब्यास यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा सहारनपुर से लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन संचालित करेगा। इतना ही नहीं यह ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी जिससे यात्रियों को फायदा होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ब्यास यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे सहारनपुर और लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी रोका जायेगा। बताया कि फरवरी के अंत में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 फरवरी और एक मार्च को विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 04551-52 सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 24 फरवरी को रात 9 बजकर 30 मिनट पर सहारनपुर से रवाना होगी। रात 10:14 पर रुड़की, 12:55 पर मुरादाबाद, 2:19 पर बर...