प्रयागराज, नवम्बर 4 -- प्रयागराजवासियों के लिए चलने वाली सहारनपुर वंदे भारत प्रयागराज तक नहीं चलेगी। वह लखनऊ तक ही सीमित रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर से प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी, लेकिन अब यह योजना अधर में लटक गई है। रेलवे ने फिलहाल इसका संचालन सहारनपुर से लखनऊ तक ही सीमित कर दिया है। सात नवंबर से शुरू हो रही यह ट्रेन नंबर 26504/03 वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में हफ्ते में छह दिन (सोमवार छोड़कर) चलेगी। ट्रेन नंबर 26504 सुबह पांच बजे लखनऊ चारबाग से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी, जबकि 26503 दोपहर 3 बजे सहारनपुर से चलकर रात 11 बजे लखनऊ लौटेगी। बताया जा रहा है कि रेक की कमी के कारण प्रयागराज तक उसका विस्तार नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.