सहारनपुर, नवम्बर 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल रही। प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ के बाद ट्रेन अस्थायी नंबर 02534 के रूप में दोपहर चार बजकर छह मिनट पर सहारनपुर पहुंची। जहां रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से पुष्प वर्षा कर ट्रेन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और मंच तैयार किया गया था। सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 39 मिनट की देरी से लखनऊ से रवाना हुई। सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए शाम चार बजकर छह मिनट पर सहारनपुर पहुंची। जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन के स्वागत के लिए प्लेटफार्म नंबर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.