सहारनपुर, मार्च 14 -- यूपी के सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं संग होली खेलकर एकता का संदेश दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि त्योहार किसी एक धर्म के नहीं, बल्कि सभी के होते हैं। कुछ लोग हिन्दू-मुस्लिम एकता को कमजोर करने के लिए होली जैसे त्योहारों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। सांसद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब रंगों में नफरत ढूंढी जा रही है। कहा कि हम सभी को इस देश को बचाने के लिए मोहब्बत का संदेश देना चाहिए। हमने रोजे के दौरान प्यार का संदेश देने के लिए होली मनाई है, क्योंकि यही हमारी संस्कृति है।यह देश मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहीं।इस अवसर पर सपा एमएलसी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.