सहारनपुर, सितम्बर 22 -- सहारनपुर मंडल में शरदकालीन गन्ना बुआई शुरू हो गई है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने शनिवार को बिड़वी मिल क्षेत्र के गांव फंदपुरी में फीता काट कर शरदकालीन गन्ना बुआई का शुभारंभ किया। कहा कि शरद कालीन गन्ना बुआई जो इस क्षेत्र में 20 सितंबर से अक्टूबर के अंत तक चलती है, आज गन्ना प्रजाति को.लख.16202 की बुआई से आरम्भ हो गई है। उन्होंने गन्ना विभाग और चीनी मिलों से इसके लिए किसानों के बीच प्रचार अभियान चलाने के साथ गन्ने की ट्रेंच विधि तथा आलू व सरसों आदि की सहफसली खेती के लाभ को जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को उत्तम गन्ना खेती के टिप्स भी बताएं जिनमें सर्वप्रथम खेत की तैयारी जरूरी है। इसके लिए खेत में सड़ी गोबर की खाद जरूर डालें ताकि भूमि का जैविक कार्बन बढ़ जाए, गन्ने की अच्छी फसल के लिए बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.