सहारनपुर, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट 2026 में सहारनपुर को बड़ी सौगात मिली है। बजट में सहारनपुर में एग्री-एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन की स्थापना की घोषणा की गई है। जोन का उद्देश्य क्षेत्र की कृषि उपज, विशेष रूप से आम, गन्ना और अन्य फसलों के प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देना होगा। सरकार की इस पहल से सहारनपुर के किसानों और बागवानों को सीधा अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। एग्री-एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन में आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज और बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे फलों और अन्य कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे और उनकी बर्बादी रोकी जा सके। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। खास बात है कि सहारनपुर पहले से ही कृषि और उद्योग का प्रमुख केंद्र रहा है। यह क्षेत्र आम, गन्ना और लकड़ी के उद्योग के लिए ज...