सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर। जिले में महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर बनाने की कवायद चल रही है। इसके तहत 20 नए लघु उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें 50-50 महिलाओं के समूहों को जोड़ा जा रहा है। लघु उद्योग में प्राथमिकता के आधार पर अपने हुनर के बलबूते पर महिलाएं लड्डू गोपाल की विभिन्न तरह की सुंदर-सुंदर पोशाकर बनाकर देशभर में बेच सकेंगी। इसके लिए कलस्टर भी बनेंगे और एक छत के नीचे महिलाएं कार्य कर सकेंगी। इन महिलाओं को पूर्व में हुनर के बल पर कई प्रदेशों से आर्डर मिलते रहे हैं। दरअसल, जिले में उन महिलाओं को समूह बनाए गए हैं, जो कुछ करने का हुनर रखती हैं। इसके तहत महिलाओं के समूहों का चयन किया गया है। एक समूह में 50-50 महिलाएं शामिल होंगी, जो एक छत के नीचे विभिन्न तरह के कार्य कर सकेंगी। इसके लिए राष्ट्रीय आजीविका मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.