सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। जिले में बीती रात तेज हवाओं, बिजली की गड़गड़ाहट और रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह तड़के ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों और आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से सहारनपुर में गर्मी महसूस की जा रही थी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अचानक मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवाओं और ओलों के कारण कई क्षेत्रों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, आम के बागों में भी नुकसान की खबर है, हालांकि ओले ज्यादा नहीं थे लेकिन हवाएं तेज थी लिहाजा फसलें गिरने की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.