सहारनपुर, जनवरी 20 -- सरसावा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कस्बे की कौशिक बिहार कॉलोनी में स्थित मकान में नकुड़ तहसील में तैनात संग्रह अमीन ने अपनी मां, पत्नी और दो नाबालिग बेटों को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार (40) पुत्र सुरेंद्र, उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (37) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के रूप में हुई है। देव सरसावा के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। बताया जा रहा है कि अशोक के शव पर छाती में गोली के निशान मिले हैं, जबकि मां, पत्नी और दोनों बच्चों के माथे पर गोली लगी है। मां और बच्चे बेड पर पड़े मिले, जबकि अशोक ...