सहारनपुर, जनवरी 8 -- राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सहारनपुर में कुत्तों के एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत युद्ध स्तर पर की गई। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने वार्ड 40 स्थित नगर निगम परिसर से कुत्तों का टीकाकरण कराते हुए वार्डों में जाने वाली पांच टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वृहद स्तर पर अभियान की शुरुआत वार्ड 40 से की गई है। उन्होंने पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र को निर्देश दिए कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों के आसपास वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दी जाए। नगरायुक्त शिपू गिरि ने बताया कि नगर निगम द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। अब तक करीब 24 हजार कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है और नसबंदी के दौरान ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.