सहारनपुर, जनवरी 9 -- जनपद के प्रख्यात रंगकर्मी एवं बॉलीवुड राइटर विजयपाल सिंह का गुरुवार रात मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया। विजयपाल सिंह का जन्म सहारनपुर में हुआ था। उनके अचानक निधन की खबर से सहारनपुर से लेकर मुंबई तक रंगकर्मियों और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और सहयोगियों के अनुसार, विजयपाल गुरुवार देर रात एक शूटिंग से लौटे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी और घबराहट महसूस हुई। दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पहुंचे, जहां हार्ट फेल होने से उनका निधन हो गया। वर्तमान में उनके पार्थिव शरीर को मुंबई से दिल्ली लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार शनिवार को ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। विजयपाल सिंह के निधन पर रंगमंच और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें एक समर्पित, संवेदनशील लेखक व रंगकर्मी के रूप में याद किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.