सहारनपुर, नवम्बर 27 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के अहमदबाग में चोरों ने ताले तोड़कर दो मकानों को खंगाल दिया। चोर घर से हजारों की नगदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। परिवार पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह में गया हुआ था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। कोतवाली सदर बाजार के अहमदबाग में जसवीर सिंह बत्रा और हर चरण सिंह का मकान है। उनके मुताबिक मंगलवार को वह पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। बुधवार की रात लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी के ताले तोड़कर हजारों की नगदी व सोने चांदी के आभूषण और कीमती घड़ियां चोरी कर ले गए। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.