सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर में ईद की नमाज से पहले सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा हुआ। नमाजियों के एक समूह ने नारे लगाये। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने बामुश्किल समझाकर शांत किया और ईदगाह के अंदर ही नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी। शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा करायी। देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई। शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि हमें दूसरों के काम आना चाहिए। दूसरे दुख दर्द दूर करने वाला व्यक्ति अल्लाह के बेहद करीब होता है। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ईद की नमाज से पूर्व सुबह सर्व प्रथम सवा आठ बजे खुतबा हुआ। इसके पश्चात साढ़े आठ बजे अल्लाह की इबादत में हजारों हाथ उठे। ईद की नमाज संपन्न हो गई। शहर काजी नदीम अख्तर ने तकरीर में कहा कि हमें एक-दूसरे काम आना चाहिए। गुनाहों से तौबा करनी चाहिए। एक-दूसरे का ख्याल रखना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.