सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। महाकुंभ 2025 की स्मृति में और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर द्वारा आईआईटी रुड़की, सहारनपुर कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम और डीएम मनीष बंसल विशेष रूप से रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा चौक से एक जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें एनसीसी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली के बाद बच्चों ने कैंपस में प्लास्टिक कचरा भी एकत्र किया। मुख्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस की शुरुआत की। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने पीपल, विधायक देवेन्द्र निम ने नीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.