लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के लिए जिले में 1407 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। कहीं भी आफ लाइन आवेदन जमा नहीं होगा। शैक्षिक योग्यता इंटर पास रखी गई है। एक दिसम्बर तक आवेदन होंगे। इसके बाद आवेदनों की जांच होगी। चयन मेरिट के आधार पर होगा। गरीब परिवार की विधवा महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करें। चयन कराने के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी बनाई जाएगी। सहायिका के पद पर आवेदन की प्रक्रिय चल रही है। जिले में 1407 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन यूपी आंगनबाड़ी भर्ती डाट इन पर जाकर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन के समय प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करनी होगी। जिस ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.