लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- लखीमपुर, संवाददाता। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सहायिकाओं की तैनाती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काउंसिलंग शुरू की गई है। काउंसलिंग के लिए आवेदकों को प्रमाणपत्रों के साथ बुलाया गया है। विकास भवन सभागार में शुरू हुई काउंसलिंग में पहले चरण में शहर के आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। बाद में ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की कांउसलिंग की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 1406 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए 13495 आवदेन आए हैं। काउंसलिंग शुरू कर दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। कांउसलिंग के लिए टीमों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों को बुलाया जाए वह निर्धारित समय पर पहुंचकर काउंसिलिंग में भाग लें।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.