पाकुड़, मार्च 26 -- पाकुड़िया। बाल विकास परियोजना की ओर से प्रखंड के कूल सात आंगनबाड़ी केंद्रों के नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने अपने कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बीडीओ ने सभी को नई जिम्मेवारी की शुभकामना देते हुए उन्हें बेहतर ढंग से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अपना कीमती सहयोग ईमानदारीपूर्वक देने का निर्देश दिया। इस दौरान शामली सोरेन, सुनीता टुडू सहित पांच अन्य सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं में खुशी देखा गया। मौके पर पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, सहायक मोहन गुप्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.