मऊ, फरवरी 21 -- नदवासराय। तहसील घोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवासराय निवासी सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत दिनेश कुमार की बुधवार की देर शाम इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर आजमगढ़ में मौत हो गई। वे जनपद आजमगढ़ के ग्राम हरई स्माईलपुर में स्थापित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक विद्यालय में कार्यरत थे। इस घटना की जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...