बागेश्वर, फरवरी 6 -- कपकोट। समृद्धि स्वायत्त सहकारिता असों का वार्षिक समारोह संपन्न हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इस दौरान मातृ शक्ति से संवाद किया। महिलाओं ने भी अपने अनुभव सांझा किए। सभा में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सहकारिता की भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वायत्त सहकारिता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक नेतृत्व प्रदान करने का भी कार्य कर रही है। कार्यक्रम ने मातृ शक्ति के आत्मविश्वास को और सुदृढ़ किया तथा सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर हरीश मेहरा,आनंद मेहता, खंड विकास अधिकारी सुभाष लोहनी, अध्यक्ष मंजीता देवी, सचिव निर्मला देवी, तनुज तिरुवा, बबीता जोशी आदि मौजूद रहे। 07 बीजीएच 07 पी: कपकोट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक गड़िया...