अलीगढ़, दिसम्बर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सहायक सुरक्षा आयुक्त द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ का निरीक्षण व बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया। उन्होंने कार्यालय, रिकॉर्ड रजिस्टर, कोत, पोस्ट परिसर, मलखाना, बैरक, मैस आदि का निरीक्षण किया सब ठीक पाया। सहयक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह ने सीसीटीवी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों को सभी कैमरों की गहनता से निगरानी रखने, भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित बीट स्टाफ को सूचना देने, अवैध वेंडरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, सुरक्षा सम्मेलन में उपस्थित महिला बल सदस्यों को ऑपरेशन मेरी सहेली के संबंध में मंडल, मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड स्तर से प्राप्त पत्रों से अवगत कराया गया। अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों की अधिक से अधिक सहायता करने हेतु निर्देशित किया। प्लेटफॉर्म व को...