उन्नाव, नवम्बर 16 -- फतेहपुर चौरासी। नगर के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के एक सहायक शिक्षक की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया। निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा के जवाहर लाल नेहरू इण्टर कॉलेज के मेरठ निवासी सहायक शिक्षक अंकुर करीब दो सालों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। करीब चार दिन पहले अवकाश लेकर इलाज के लिए मेरठ चले गए थे। शनिवार रात मेरठ में इलाज दौरान निधन हो गया। शिक्षक अपने पीछे पत्नी व एक बेटे को छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...