गिरडीह, नवम्बर 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेनरो बेंगाबाद के सहायक शिक्षक तेज प्रताप टंडन के असामयिक निधन पर विभिन्न शिक्षक संगठनो ने शोक जताया है। निधन पर कई उच्च विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि टंडन ने कई कविताओं की रचना की है। उनके जाने से शिक्षा और शिक्षण जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि टंडन काफी मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके असामयिक मृत्यु पर गहरा आघात लगा है। निधन पर एडीपीओ प्रकाश कुमार, प्लस टू शि...