जहानाबाद, मई 21 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। इंडियन ओवरसीज बैंक जहानाबाद के सहायक शाखा प्रबंधक मनीष चंद्रा के बिहारशरीफ स्थानान्तरण पर बैंक कर्मियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों ने सहायक शाखा प्रबंधक को गुलदस्ता, फूलमाला और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक मनीष चंद्रा ने कहा कि यहां के ग्राहकों से मुझे बहुत ही लगाव हो गया था। उन्हें पता ही नहीं चला कि इस शाखा में तीन साल कैसे काम करते करते बीत गया। यहां के सभी नागरिकों को हमेशा सहयोग करने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रणव कुमार प्रसाद, नवागत सहायक शाखा प्रबंधक पवन कुमार, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, राजेश चौधरी, पिंटू कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.