पाकुड़, फरवरी 20 -- महेशपुर। डिग्री कॉलेज महेशपुर के प्रांगण में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रभाकर कुमार तिवारी ने शुक्रवार को तीस अशोक के पौधे का रोपण किया। साथ ही इन्होंने कॉलेज के प्रति और भी सहयोग करने की बात कही। और कहा कि और भी पेड़ मेरे तरफ से लगाए जाएंगे। इन्होंने अपने निजी खर्च पर ये कार्य किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मसूद अहमद ने इनके इस महान कार्य की सराहना की। कॉलेज के प्रचार्य ने सहायक अभियंता प्रभाकर तिवारी के पर्यावण और कॉलेज के प्रति समर्पण के भाव की बहुत तारीफ की। साथ ही कॉलेज के प्राध्यापक गण भी इनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुए। पौधरोपण के समय प्राध्यापकों में डॉ़ राकेश कुमार दास, प्रो. सामू सुमन हांसदा, प्रो. प्रणव राज, डॉ़ शैलेश मिश्रा, प्रो. पिंटू कुमार, प्रो. अमित सोरेंग, डॉ. रामचंद्र राणा, प्रो. जिते...