देवरिया, अगस्त 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। सेवानिवृत्ति के आठ माह बाद तक शिक्षिका को वेतन भुगतान के मामले में चार सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट बुधवार की देर शाम आ गई। जांच रिपोर्ट में बीईओ कार्यालय में तैनात रहे संविदा के सहायक लेखाकार, सहायक कंप्यूटर आपरेटर व बीईओ दोषी पाए गए हैं। सहायक लेखाकार व कंप्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं जबकि तत्कालीन बीईओ के निलंबन/विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। सदर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बढ़या बुजुर्ग में तैनात शिक्षिका शशिबाला वर्मा को 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अक्टूबर 2024 तक वे वेतन का उठान करती रहीं। मानव संपदा पोर्टल पर सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मार्च 2025 अंकित होने के चलते मामला पकड़ में नहीं आया। बीएसए शालिनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.