देवरिया, जुलाई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को सदर ब्लाक संसाधन केन्द्र के सहायक लेखाकार की आलमारी का ताला तोड़ा गया। तबादले के बाद अप्रैल से बिना चार्ज दिये लेखाकार गायब चल रहे हैं। दिशा की बैठक में बरहज विधायक के आरोपों की जांच को चार सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है। टीम द्वारा तीनों आलमारी में मिले अभिलेखों की जांच की जायेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अप्रैल माह में ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर संविदा पर तैनात सहायक लेखाकारों का एक से दूसरे विकास खण्ड में किया था। इसमें सदर बीआरसी पर तैनात दिवाकर मिश्र का तबादला बैतालपुर बीआरसी पर किया गया। लेकिन करीब ढ़ाई महीने बाद भी उनके द्वारा अभिलेखों का चार्ज नहीं दिया गया। उन्होंने अपना तबादला निरस्त कराने को बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका से सिफारिश कराया था। लेकिन विधायक के कहने के बाद भी बेसिक ...