बिहारशरीफ, जून 7 -- विधि-व्यवस्था ड्यूटी से गायब रहने पर डीएम ने की कार्रवाई बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सहायक योजना पदाधिकारी समेत 7 कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण की भी मांग की गयी है। बकरीद में ड्यूटी स्थल से गायब रहने पर डीएम कुंदन कुमार ने कार्रवाई की है। विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम व एसपी भारत सोनी ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम कई स्थलों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी अनुपस्थित थे। इसमें दो सहायक योजना पदाधिकारी प्रियांशु कुमार व खगेश कुमार, सहायक तकनीकि पदाधिकारी अभय कुमार, पंचायत तकनीकि सहायक पवन कुमार, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, प्रताप कुमार निराला, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दामोदर राम शामिल है। डीएम ने कहा कि उक्त सभी लोगों से 24 घंटे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.